फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Results of sports and creative competitions at Kunjapuri Fair announced

Rishikesh News: कुंजापुरी मेले की खेल और रचनात्मक प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित

Mon, 19 Oct 2026 05:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 19 Oct 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Results of sports and creative competitions at Kunjapuri Fair announced
बेबी शो से लेकर कला और निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, विजेताओं को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

नरेंद्रनगर। 50वें मां कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले की खेल व विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। मेले के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों, छात्र-छात्राओं, महिलाओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर सोमवार शाम को विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

मेले में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में क्रिकेट का मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें नरेंद्रनगर तहसील की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया जबकि ढालवाला की टीम उपविजेता रही। शतरंज प्रतियोगिता में महेंद्र सिंह नेगी ने प्रथम और विशेष गोदियाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैरम की एकल प्रतियोगिता में भूपेंद्र भंडारी विजेता और सत्यपाल सिंह उपविजेता रहे। वहीं, युगल कैरम प्रतियोगिता में भूपेंद्र भंडारी व उनके साथी ने बाजी मारी, जबकि शिवम ड्यूंडी व उनके साथी उपविजेता रहे। रस्साकशी प्रतियोगिता में वार्ड संख्या दो की मालती भंडारी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। नागराज क्लब, तलाई गांव की टीम दूसरे स्थान पर रही। महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में अनीता पुंडीर ने प्रथम, अंजू पुंडीर ने द्वितीय और प्रभावती राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेले में खेलकूद के साथ छात्र-छात्राओं की बौद्धिक व रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए निबंध और कला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। निबंध प्रतियोगिता में साक्षी ने प्रथम, आदर्श ने द्वितीय और प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला प्रतियोगिता में सानवी राणा प्रथम, तन्वी द्वितीय और नम्रता तृतीय स्थान पर रहीं। मेले में आयोजित बेबी शो में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मासूम अदाओं से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में आयोजित किया गया। शून्य से एक वर्ष आयु वर्ग में श्रेष्ठ ने प्रथम और तनिष्का ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शून्य से तीन वर्ष आयु वर्ग में वेदांत नेगी प्रथम, श्रेयष द्वितीय और समर्थ तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, तीन से पांच वर्ष आयु वर्ग में रुद्रांश जोशी ने प्रथम, राजविका ने द्वितीय और वरण्य ने तृतीय स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर मेला समिति की ओर से सभी विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी खेल, कला और रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed