फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sterilization Drive for Stray Dogs Begins Today

Rishikesh News: लावारिस कुत्तों की होगी नसबंदी, आज से अभियान शुरू

Mon, 10 Aug 2026 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 10 Aug 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Sterilization Drive for Stray Dogs Begins Today
ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश मंगलवार यानी आज से लावारिस कुत्तों की नसबंदी के लिए अभियान शुरू करेगा। निगम की टीम लावारिस कुत्तों को पकड़कर नसबंदी के लिए देहरादून भेजेगी और करीब चार दिन बाद उन्हें उसी स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। अभियान की प्राथमिकता उन वार्डों को दी जा रही है जहां कुत्तों के काटने के मामले सामने आए हैं। नगर निगम के सफाई निरीक्षक संतोष गुसाईं ने बताया कि मंगलवार को सदानंद मार्ग वार्ड, आशुतोष नगर वार्ड और रोडवेज बस अड्डे के आसपास से लावारिस कुत्तों को पकड़ा जाएगा। इसके बाद उन्हें नसबंदी के लिए देहरादून भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र के अन्य वार्डों में भी चिह्नित कुत्तों को पकड़कर नसबंदी कराई जाएगी। लावारिस कुत्तों से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए लोग निगम के टोल फ्री नंबर 9084520350 पर सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed