{"_id":"6ad6165b34c9162aa8082653","slug":"swami-chidanand-saraswati-congratulate-newly-appointed-governor-dr-dhal-singh-bisen-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: स्वामी चिदानंद सरस्वती ने नवनियुक्त राज्यपाल को दी बधाई, कहा-अनुभवों का लाभ प्रदेश को मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: स्वामी चिदानंद सरस्वती ने नवनियुक्त राज्यपाल को दी बधाई, कहा-अनुभवों का लाभ प्रदेश को मिलेगा
Mon, 19 Oct 2026 06:40 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 19 Oct 2026 06:40 PM IST
सार
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल आध्यात्मिक चेतना के प्रसार, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्द्धन और राज्य के सर्वांगीण विकास को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा।
विज्ञापन
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने नए राज्यपाल को दी बधाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उनके पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी हैं।
विज्ञापन
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल आध्यात्मिक चेतना के प्रसार, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्द्धन और राज्य के सर्वांगीण विकास को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि उनके दीर्घकालिक राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक अनुभवों का लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा।