{"_id":"69a9f3725261a7c692053c6b","slug":"the-construction-of-the-playground-is-in-its-final-stages-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-914891-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: राष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान का निर्माण कार्य अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: राष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान का निर्माण कार्य अंतिम चरण में
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
अप्रैल माह में क्षेत्र के खेल प्रेमियों को राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल मैदान, बैडमिंटन कोर्ट, प्रशिक्षण क्रिकेट पिच की सौगात मिलेगी। पूर्णानंद खेल मैदान में इन सुविधाओं का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। खेल विभाग का कहना है कि अप्रैल माह में खेल मैदान का उद्घाटन कर लिया जाएगा।
ऋषिकेश व आसपास क्षेत्र के खेल प्रेमियों को विभिन्न खेल गतिविधियों के आयोजन के लिए अब राष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान उपलब्ध होगा। अभी शहर के आसपास कोई बड़ा खेल मैदान न होने के कारण खेल गतिविधियों के आयोजन का एक मात्र सहारा भरत मंदिर इंटर कॉलेज का मैदान है।
इस मैदान पर मेले के आयोजनों के साथ ही स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाती हैं। कई बार खेल प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए आयोजकों को मैदान उपलब्ध नहीं हो पाता है। खेल प्रेमियों की सुविधा के लिए जून 2024 में पूर्णानंद खेल मैदान में राज्य वित्त के करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय स्तर का मैदान बनाए जाने के लिए निर्माण कार्य शुरू किया गया था। जिसके तहत यहां राष्ट्रीय स्तर का फुटबाॅल मैदान, तीन बैडमिंटन कोर्ट सहित अन्य सुविधाओं वाला एक बहुउद्देशीय भवन, क्रिकेट अभ्यास पिच निर्माण किया जा रहा है। अब यह निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
-- -
पार्किंग निर्माण से ट्रैक रह गया अधूरा
मैदान के एक बड़े हिस्से में पार्किंग निर्माण से यहां उपलब्ध 450 मीटर का ट्रैक अब आधा ही रह गया है, जिससे यहां अब एथलीट अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। वहीं खेल विभाग भी मैदान के बड़े हिस्से में पार्किंग बनाए जाने से असहज है। इस संबंध में खेल विभाग ने शासन स्तर पर आपत्ति भी जताई थी। हालांकि अब खेल विभाग का कहना है कि 200 मीटर का ट्रैक निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा पार्किंग स्थल पर आवश्यकता पड़ने पर मेट आदि बिछाकर कबड्डी आदि खेलों का आयोजन कराया जा सकता है।
-- -
- निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अप्रैल माह में मैदान का उद्घाटन कराए जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मैदान में 200 मीटर का ट्रैक बनाए जाने के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। - दीपक रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी