सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Buddhi-Shuddhi Yagna performed for NLU

Rishikesh News: एनएलयू के लिए किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 07 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Buddhi-Shuddhi Yagna performed for NLU
वि​धि विवि के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ करते ग्रामीण और कांग्रेस के लोग: संवाद
विज्ञापन
रानीपोखरी के लिस्ट्राबाद गांव में प्रस्तावित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) की मांग के लिए 19 दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर रानीपोखरी में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया।
Trending Videos




ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ में भाग लेने के बाद कहा कि दो मार्च 2019 में लिस्ट्रबाद गांव में करीब दस एकड़ भूमि पर देश की 22वीं नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था लेकिन सात वर्ष बीतने के बावजूद भी शिलान्यास से आगे कार्य नहीं बढ़ पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा ने पहले स्थानीय लोगों को विधि विवि बनाने के सपने दिखाए। उसके बाद इस काम को आगे नहीं बढ़ाया गया है, जिस कारण क्षेत्र के ग्रामीणों, महिलाओं आदि को धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है।



कांग्रेस नेता अश्विनी बहुगुणा ने कहा कि विधि विवि बनने से रानीपोखरी की तस्वीर बदल सकती है। चुने हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को इस दिशा में काम करना चाहिए। प्रधान संगठन के अध्यक्ष अनूप चौहान और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मालती चौहान ने कहा कि धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों को मौके पर आकर बताया जाना चाहिए कि विधि विवि का काम आगे क्यों नहीं बढ़ पाया है। इस मौके पर नरेंद्र चौहान, पंचम मिंया, पंकज यादव, करतार नेगी, मनोज नौटियाल, बालेंद्र सजवाण, हुक्म सिंह बिष्ट, रविंद्र सिंह, दीवान सिंह, प्रशांत रावत आदि मौजूद रहे।

---



सैनिक संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

उत्तराखंड पूर्व सैनिक एवं अर्ध सैनिक संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कमांडर (सेनि.) एसएस मथारू ने कहा है कि सभी पूर्व सैनिक और वीर नारियां रानीपोखरी में ही विधि विवि बनाए जाने के पक्ष में हैं। इसलिए प्रस्तावित भूमि पर ही इस कार्य को शीघ्र किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed