फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The culvert built on Amgad Khale was washed away

Rishikesh News: अमगड़ खाले पर बनी अस्थायी पुलिया बही

Mon, 20 Jul 2026 02:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 20 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The culvert built on Amgad Khale was washed away
गडूल ग्राम पंचायत के अंतर्गत सिला चौकी के पास झाद गांव में अमगड़ खाले पर ग्रामीणों की ओर से बनाई गई कच्ची अस्थायी पुलिया तेज बारिश में बह गई, जिससे थानो भोगपुर मुख्य मार्ग से कई गांवों का संपर्क टूट गया।
विज्ञापन

पुलिया निर्माण के लिए शनिवार को ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन करने के कुछ घंटों बाद ही ग्रामीणों की ओर से पाइप डालकर बनाई गई अस्थायी पुलिया तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई, जिससे सिला चौकी, कंडोली, खरक और सेबूवाला आदि के ग्रामीणों का संपर्क थानो और भोगपुर मुख्य मार्ग से टूट गया।
विज्ञापन


यह पुलिया पिछले वर्ष सितंबर में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद ग्रामीणों की ओर से पाइप डालने के बाद अस्थायी व्यवस्था की गई थी। शनिवार रात हुई तेज बरसात में यह यह अस्थायी कच्ची पुलिया बह गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र रावत ने कहा कि शनिवार रात हुई तेज बारिश से अमगड़ खाले में पानी आया, जिससे तेज बहाव की चपेट में आकर ग्रामीणों की ओर से बनाई गई कच्ची पुलिया बह गई है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर जल्द पुलिया का निर्माण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि पुलिया को लेकर प्रधानमंत्री सड़क योजना के उच्च अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है। जल्द ही पुलिया का निर्माण करवाया जाएगा।

---
बड़कोट में गंदा पानी पीने के लिए मजबूर कई परिवार

दो नलकूप हुए ठप, दो से की जा रही पेयजल सप्लाई
जौलीग्रांट। न्याय पंचायत क्षेत्र रानीपोखरी के अंतर्गत बड़कोट पंचायत में इन दिनों ग्रामीणों के घरों में नल से गंदा पानी आ रहा है। बीमारी होने के डर से लोग सहमे हुए हैं।

बड़कोट ग्राम पंचायत के डांडी गांव में घरों से नलों से आ रहे गंदे पानी से लोग परेशान हैं। रामकिशोर कपरूवाण के घर और अन्य घरों में पिछले कई दिनों से नलों से गंदा पानी आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल संस्थान उनकी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गंदा पानी पीने से बीमारी का खतरा बढ़ गया है। पूर्व प्रधान पुष्पराज बहुगुणा ने कहा कि बड़कोट में चार नलकूपों में से दो नलकूप पिछले काफी समय से ठप पड़े हैं।
अन्य दो नलकूपों से ही पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। डांडी में कई घरों में गंदा पानी आ रहा है। जिससे ग्रामीणों में जल संस्थान के प्रति काफी नाराजगी है। उनकी मांग है कि पेयजल व्यवस्था को ठीक कर लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाए।


जल संस्थान के जेई राम कुमार यादव ने कहा कि डांडी में स्थित नलकूप सूख चुका है। उसके स्थान पर नया नलकूप मंजूर हुआ है। जल्द ही नया नलकूप लगाने के लिए कार्य शुरू किया जाएगा। जबकि घम्मूवाला में स्थित नलकूप में भी पानी काफी कम हो गया है। जिससे इस नलकूप से आपूर्ति बाधित हुई है। यदि घरों के नलों से गंदा पानी आ रहा है तो इस समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed