{"_id":"6a5d30f6c24a9efaf6097cbd","slug":"three-class-4-students-ran-away-from-the-residential-school-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1022344-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: आवासीय विद्यालय से भागे कक्षा चार के तीन छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: आवासीय विद्यालय से भागे कक्षा चार के तीन छात्र
Mon, 20 Jul 2026 01:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायवाला स्थित जनजाति आवासीय विद्यालय से कक्षा चार के तीन छात्र बिना बताए फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने कुछ ही घंटों में उनकी तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। छात्रों के सकुशल मिलने पर विद्यालय प्रबंधन और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।
रायवाला में अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों के लिए यह आवासीय विद्यालय संचालित है। वर्तमान में इस विद्यालय में कुल 57 बच्चे अध्ययनरत हैं। रविवार सुबह कक्षा चार में पढ़ने वाले तीन छात्र चुपचाप विद्यालय से बाहर निकल गए। उनका मन विद्यालय में नहीं लग रहा था, ऐसी जानकारी सामने आई है।
छात्रों के विद्यालय में न मिलने पर प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि तीनों छात्र रायवाला से रेलगाड़ी में बैठकर अपने घर सहारनपुर जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
-- -
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
रायवाला से निकलने के बाद तीनों बच्चे पैदल-पैदल बहादराबाद तक पहुंच गए थे। पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर उनका पता लगा लिया। इसके बाद तीनों छात्रों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
-- -
पढ़ाई में नहीं लग रहा था मन
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में छात्रों ने बताया कि उनका मन पढ़ाई में बिल्कुल नहीं लग रहा था। छात्रों ने यह भी बताया कि उन्हें अपने घर वालों की बहुत याद आ रही थी।