फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Volunteers deployed in the municipal area

डेंगू पर प्रहार : निगम क्षेत्र में तैनात किए गए वॉलंटियर्स, लार्वा मिलने पर किया जा रहा नष्ट

Mon, 20 Jul 2026 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 20 Jul 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Volunteers deployed in the municipal area
सभी 40 वार्डों में स्वास्थ्य विभाग का सघन सर्वे अभियान शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। बरसात के मौसम में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता और सर्वे अभियान तेज कर दिया है। निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्डों में एक-एक वॉलंटियर तैनात किया गया है, जो घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बता रहे हैं। साथ ही घरों में डेंगू के मच्छर का लार्वा मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है।
अभियान के तहत वॉलंटियर लोगों को समझा रहे हैं कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ और रुके हुए पानी में पनपता है। इसलिए घरों में रखे कूलर, गमले, फ्रिज की ट्रे, पानी की टंकियों, पुराने टायर और अन्य बर्तनों में जमा पानी को नियमित रूप से खाली और साफ करना जरूरी है।
विज्ञापन

यदि कहीं लार्वा मिलता है तो उसे तुरंत नष्ट कर लोगों को भविष्य में ऐसी स्थिति न बनने देने की सलाह दी जा रही है। बीते 15 जून से प्रत्येक वॉलंटियर प्रतिदिन करीब 50 घरों का सर्वे कर रहा है। इस तरह पूरे निगम क्षेत्र में रोजाना करीब 2,000 घरों तक पहुंचकर डेंगू से बचाव संबंधी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि नगर निगम के 40 वार्डों में एक-एक वॉलंटियर नियुक्त किया है, जो प्रतिदिन 50 घरों में सर्वे कर रहे हैं। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed