सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   150 kg of banned meat recovered in police raid

Roorkee News: पुलिस के छापे में 150 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
150 kg of banned meat recovered in police raid
विज्ञापन
उत्तराखंड में गोवंश संरक्षण के लिए गठित विशेष स्क्वाॅड ने बृहस्पतिवार रात मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर ढाडेकी गांव में छापा मारकर गोकशी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस, उपकरण और तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की है।
Trending Videos




उपनिरीक्षक शरद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक ईंट-भट्ठे के पास खाली खेत में दबिश दी। पुलिस को देखते ही चार संदिग्ध गो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर गन्ने और गेहूं के खेतों की ओर भाग निकले। मौके पर पुलिस को तिरपाल और कट्टों में भरा करीब 150 किलो मांस बरामद हुआ। इसके अलावा चार पशुओं के खुर, खाल के टुकड़े, गोकशी में प्रयुक्त उपकरण और एक सफेद रंग की बाइक भी बरामद की गई जिसका चेसिस नंबर मिटाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सक डॉ. अमित पंवार को बुलाकर बरामद मांस के नमूने लिए गए। इसके बाद शेष मांस और अन्य अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साक्ष्य के तौर पर ‘ई-साक्ष्य’ ऐप के माध्यम से वीडियो और फोटोग्राफी भी की गई है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed