सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   16 trains will be operated by diverted routes, five will be cancelled

Roorkee News: मार्ग परिवर्तित कर संचालित होंगी 16 ट्रेनें, पांच रहेंगी निरस्त

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
16 trains will be operated by diverted routes, five will be cancelled
विज्ञापन
दिल्ली मंडल में ब्रिज निर्माण से संबंधित कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। इसका असर मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। कार्य के चलते पांच ट्रेनों को स्थगित और 16 ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर संचालित किया जाएगा। दो ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
Trending Videos




वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि दिल्ली - शाहदरा रेलखंड में नए यमुना ब्रिज के निर्माण में रेलपथ को जोड़ने के लिए 17, 18, 28 और 29 मार्च को ट्रैफिक और पॉवर ब्लॉक के चलते ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान दिल्ली - मुरादाबाद एक्सप्रेस ट्रेन 18 मार्च को निरस्त रहेगी। बरेली - दिल्ली - बरेली और तिलक ब्रिज - बुलंदशहर - तिलकब्रिज ट्रेन 28 और 29 मार्च को नहीं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान 14342 देहरादून - शकूरबस्ती एक्सप्रेस, 14205 अयोध्या कैंट - दिल्ली एक्सप्रेस, 15014 काठगोदाम - जैसलमेर एक्सप्रेस, 03311 धनबाद - चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनों को 28 मार्च को मार्ग परिवर्तित कर संचालित किया जाएगा। 19610 योगनगरी ऋषिकेश - उदयपुर सिटी 17 मार्च, 54307 मुरादाबाद -दिल्ली, 15091 दौराई - टनकपुर, 54076 दिल्ली - बरेली 17 व 28 मार्च, 04732 समस्तीपुर -श्री गंगानगर, 12036 दिल्ली - टनकपुर, 12038 दिल्ली - काठगोदाम 18 मार्च, 15910 लालगढ़ -डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, 19031 साबरमती - योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 15623 भगत की कोठी - कामाख्या, 20939 साबरमती - सुल्तानपुर और 09609 उदयपुर सिटी - योगनगरी ऋषिकेश 17 मार्च को मार्ग परिवर्तित कर संचालित की जाएंगी। इसके अलावा 20964 वाराणसी - साबरमती एक्सप्रेस को 28 मार्च को वाराणसी व 14207 मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ - दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन को 28 मार्च को मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ स्टेशन पर 150 - 150 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed