सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Raids were conducted on hotels and eateries, eight cylinders were seized

Roorkee News: होटल-ढाबों पर छापे मारे, आठ सिलिंडर जब्त

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Raids were conducted on hotels and eateries, eight cylinders were seized
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए प्रशासन ने होटल और ढाबों में छापे मारे। इस दौरान रुड़की और मंगलौर में ढाबों एवं अन्य प्रतिष्ठानों पर जांच करते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एमएस रावत ने आठ घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए।
Trending Videos




रुड़की क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एमएस रावत ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए किया जाना चाहिए लेकिन कई स्थानों पर इन्हें व्यावसायिक कार्यों में इस्तेमाल किया जा रहा था। जांच के दौरान जब्त किए गए सिलिंडरों में से छह मंगलौर गैस एजेंसी को और दो रुड़की स्थित छवि गैस एजेंसी के सुपुर्द किए गए। वहीं क्षेत्रीय अधिकारी की ओर से होटल संचालकों को घरेलू गैस के दुरुपयोग से बचने और नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी। अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed