{"_id":"6a58cd2ad33dac54c50de366","slug":"54-thousand-rupees-were-snatched-in-the-name-of-getting-a-loan-of-ten-lakh-rupees-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1019114-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दस लाख का लोन दिलाने के नाम पर 54 हजार हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दस लाख का लोन दिलाने के नाम पर 54 हजार हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर महाराजपुर कलां गांव निवासी सोनू से 50 हजार से अधिक की रकम हड़प ली गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सोनू की ओर से न्यायालय को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया गया कि 13 जनवरी 2026 को अपना कृषि कार्ड बनवाने के लिए वह खतौनी लेने लक्सर आए थे। वह तहसील के बाहर दुकान पर चाय पीने के लिए गए थे। यहां मौजूद एक व्यक्ति ने बातों में उनसे जानकारी लेने के बाद उन्हें एक सप्ताह में 10 लाख रुपये का लोन दिलाने की बात कही। इसके लिए 5 फीसदी शुल्क लगने की भी बात कही गई।
व्यक्ति की बातों पर विश्वास कर उन्होंने अपने दस्तावेज उसे सौंप दिए। सोनू के अनुसार 19 जनवरी को उन्हें एक फोन आया। फोन करने वाले ने खाता खुलवाने के नाम पर उनसे 10 हजार रुपये एक खाते में डालने को कहा। उन्होंने 10 हजार रुपये बताए गए खाते में जमा कर दिए। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में उनसे 54,767 रुपये फोनकर्ता ने खातों में जमा कराए लेकिन उनका लोन नहीं हुआ।
विज्ञापन
फोन पर संपर्क करने पर पहले आरोपी ने उन्हें 10 लाख का चेक लेने के लिए रुड़की आने को कहा। उनके अकाउंट में पैसे आने की बात कहने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लोन के नाम पर पैसे ऐंठने की बात कही और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। मामले में न्यायालय के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-- --