फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Health check-up of 212 patients in the Seva Saptah camp

Roorkee News: सेवा सप्ताह शिविर में 212 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच

Thu, 16 Jul 2026 06:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Health check-up of 212 patients in the Seva Saptah camp
जनपद हरिद्वार में सेवा सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारसन में तीन दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर 16 से 18 जुलाई तक संचालित किया जाएगा। शिविर का निरीक्षण अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अचिंतन गर्ग ने किया। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सौरव कुशवाह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिग्विजय अग्रवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजलि और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्पा गुप्ता ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श व उपचार दिया। पहले दिन 212 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed