फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   One arrested with 410 kg of banned meat, six absconding

Roorkee News: 410 किलो प्रतिबंधित मांस के एक गिरफ्तार, छह फरार

Thu, 16 Jul 2026 06:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
One arrested with 410 kg of banned meat, six absconding
गोवंश संरक्षण स्क्वाॅड और पुलिस ने जैनपुर झंझेडी में पशु कटान का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से करीब 410 किलो पशु मांस और कटानसे उपकरण बरामद किए हैं। छापे के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पांच साथी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली थी कि एक ईंट भट्ठे के पास खाली खेत में कुछ लोग पशु कटान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर जावेद उर्फ सोनू निवासी मौहल्ला किला मंगलौर को रंगेहाथ दबोच लिया। मौके पर मौजूद अन्य आरोपी सलमान, फरमान, समीर, गुड्डू, शाहनजर और सुहैल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके से लगभग 410 किलो प्रतिबंधित मांस, कटान उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed