{"_id":"69b5a93d839573773401f4e0","slug":"95-lakh-fraud-in-the-name-of-biscuit-agency-roorkee-news-c-5-1-drn1027-921878-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बिस्किट एजेंसी के नाम पर 9.5 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बिस्किट एजेंसी के नाम पर 9.5 लाख की ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। गंगा वाटिका निवासी सुमित कुमार को यमलाइफ बिस्किट कंपनी का उत्तराखंड डिपो दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने लाखों रुपये हड़प लिए।
पीड़ित का आरोप है कि हरिद्वार और बिहार निवासी उसके परिचितों ने मुनाफे व गोदाम के किराये का लालच देकर गुड़गांव बुलाकर मोटी रकम वसूल ली। सुमित ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें न तो माल दिया और न पैसे वापस किए। बार-बार मांगने पर केवल 79 हजार रुपये लौटाए गए जबकि 9.51 लाख रुपये अब भी बकाया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी जीएसटी बिल और बैंक के एडिट किए हुए मैसेज भेजकर उन्हें गुमराह किया था। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि राकेश कुमार सिन्हा निवासी बिहार, तुषार शर्मा, पुनीत गिरी और गुड़गांव स्थित फर्म के मालिकों समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos