{"_id":"69ad84516e26cea9650709e3","slug":"a-herd-of-elephants-wreaked-havoc-in-the-fields-trampling-eight-acres-of-crops-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-151860-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हाथियों के झुंड ने खेतों में उत्पात मचाया, आठ बीघा फसल रौंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हाथियों के झुंड ने खेतों में उत्पात मचाया, आठ बीघा फसल रौंदी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
सुल्तानपुर। क्षेत्र के भोगपुर गांव के पास देर रात हाथियों का झुंड खेतों में घुस आया और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा दिया। हाथियों ने करीब आठ बीघा में लगी गन्ना, गेहूं और सरसों की फसल को खाकर व रौंदकर नष्ट कर दिया। सूचना मिलने पर वन्य जीव प्रहरी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पटाखे चलाकर हाथियों के झुंड को खेतों से खदेड़ा।
भोगपुर गांव के आसपास के किसानों ने बताया कि रात के समय हाथियों का झुंड गंगा के रास्ते खेतों में घुस आता है और फसलों को बरबाद कर देता है। नंदराम, स्वराज, नीटू कुमार, सतीश कुमार, योगेंद्र सिंह, मोहन कश्यप, रणवीर सिंह, धीर सिंह और प्रीतम सिंह आदि किसानों का कहना है कि हाथियों के डर से उन्हें रात-भर खेतों में पहरा देना पड़ रहा है, इसके बावजूद भी हाथी खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने बताया कि वे मेहनत कर बुआई, निराई-गुड़ाई और सिंचाई कर फसलों को तैयार करते हैं लेकिन जंगली जानवरों के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। किसानों ने वन विभाग से जंगली जानवरों की रोकथाम के लिए ठोस इंतजाम करने और बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है। वन दरोगा नारायण सिंह ने बताया कि भोगपुर क्षेत्र में हाथियों की ओर से खेतों में फसल बर्बाद करने की सूचना मिल रही है। वन्य जीव प्रहरी लगातार निगरानी कर रहे हैं। हाथियों के आने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर गंधक, पोटाश और पटाखों के माध्यम से हाथियों को जंगल की ओर भगाने का काम कर रही है।
Trending Videos