सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The doctor who cares for patients' heartbeats is also winning hearts with his bat

Roorkee News: मरीजों की धड़कन संभालने वाले डॉक्टर, बल्ले से भी जीत रहे दिल

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 08 Mar 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
The doctor who cares for patients' heartbeats is also winning hearts with his bat
विज्ञापन
स्टेथोस्कोप से मैदान तक, मरीजों की धड़कन संभालने वाले डॉक्टर, बल्ले से भी जीत रहे दिल
Trending Videos

मरीजों का इलाज और क्रिकेट मैदान में चौके-छक्कों की बरसात, सेवा और खेल का अनोखा संगम बने डॉक्टर मशरूफ अली

रुड़की। सिविल अस्पताल के डॉ. मशरूफ अली न केवल मरीजों का इलाज कर रहे हैं, बल्कि क्रिकेट मैदान में भी अपनी शानदार बल्लेबाजी से लोगों का दिल जीत रहे हैं। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद वे बच्चों को क्रिकेट प्रशिक्षण भी देते हैं।

डॉ़ मशरूफ अली का कहना है कि खेल न केवल शरीर को फिट रखता है बल्कि मानसिक तनाव को भी दूर करता है। इससे वे अपने काम को और बेहतर तरीके से कर पाते हैं। क्रिकेट मैदान में डॉ़ मशरूफ अली का अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। बल्ला हाथ में आते ही वे चौके-छक्के जड़ रोमांचित कर देते हैं। उनकी बल्लेबाजी और खेल भावना की साथी खिलाड़ी भी सराहना करते हैं। कई बार स्थानीय क्रिकेट मैचों में उनकी शानदार पारियां चर्चा का विषय बन जाती हैं। उन्होंने सितंबर में हरिद्वार के भल्ला स्टेडियम में हुई जिला स्तर टूर्नामेंट मैच में ट्राफी पर कब्जा कर मैन आफॅ दा मैच का खिताब भी हासिल किया था। डॉ़ मशरूफ अली का मानना है कि जीवन में संतुलन बहुत जरूरी है। काम के साथ अगर खेल और फिटनेस को भी महत्व दिया जाए तो व्यक्ति अधिक ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने दायित्वों को निभा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed