फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Accusation of taking five lakh rupees under the pretext of securing a job abroad

Roorkee News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख लेने का आरोप

Thu, 13 Aug 2026 07:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Accusation of taking five lakh rupees under the pretext of securing a job abroad
विदेश में अच्छी नौकरी और वेतन दिलाने के नाम पर एक युवक से पांच लाख की रकम लिए जाने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि उसे विदेश तो भेजा गया लेकिन वादे के अनुसार नौकरी नहीं मिली उल्टा वहां उन्हें प्रताड़ित किया गया। लौटकर शिकायत करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक शेखर ने शिकायत कर बताया कि उनकी जान-पहचान लक्सर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। युवक ने बताया कि उसके उप्र के शामली जनपद निवासी उसके एक रिश्तेदार की विदेशों में अच्छी पहचान है। वह चाहे तो उन्हें विदेश में नौकरी दिला सकता है। इसके लिए आरोपियों ने उनसे पांच लाख की रकम मांगी। उनकी बातों पर भरोसा कर उन्होंने पांच लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन


आरोपियों ने उन्हें 1.20 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन दिलाने का वादा किया था। 29 जुलाई को उसे रशिया भेजा गया। वहां उनसे मजदूरों की तरह काम लिया गया और उन्हें प्रताड़ित किया गया। किसी प्रकार वह वहां से लौटे और 10 अगस्त को आरोपी युवक से मिलकर इसकी शिकायत की। आरोप है कि इस पर युवक आगबबूला हो गया और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। इससे पहले भी उनके मोबाइल फोन पर काॅल करके उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शेखर ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंधक बनाकर पीटा, दो दिन तक नहीं मिला खाना
लक्सर। पीड़ित युवक शेखर ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उन्हें अपने जानकारों के पास रशिया भेजा था। वहां उनके जानकारों ने उनसे बंधुआ मजदूर की तरह काम लिया। उन्हें दो-दो दिनों तक खाना तक नहीं दिया गया और पिटाई तक की गई। इस दौरान उन्हें अज्ञात स्थान पर छिपाकर बंधक बनाकर रखा गया। किसी प्रकार वह वहां से छूटकर वापस घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed