सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Accused in factory shooting injured in police encounter; one miscreant at large

Roorkee News: फैक्टरी में फायरिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, एक बदमाश फरार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Accused in factory shooting injured in police encounter; one miscreant at large
विज्ञापन
अमानतगढ़ स्थित फैक्टरी में नौ जून को हुई फायरिंग की घटना से संबंधित आरोपी देर रात बुग्गावाला पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कांबिंग कर रही है।


बुग्गावाला थाना क्षेत्र में विगत नौ जून की रात अमनातगढ़ स्थित बायोडीजल की बंद पड़ी फैक्टरी परिसर के बाहर सो रहे एक कर्मचारी प्रवीण कुमार को पैर में गोली मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार देर रात थानाध्यक्ष बुग्गावाला पुलिस टीम के साथ यूपी बॉर्डर क्षेत्र में जोनल चेकिंग व गश्त पर थे। इसी दौरान बंजारावाला की ओर से बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन


घायल आरोपी की पहचान लुकमान निवासी ग्राम गोकुलवाला, थाना बुग्गावाला के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो कारतूस और अमानतगढ़ फैक्टरी फायरिंग प्रकरण से संबंधित पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। वहीं दूसरा आरोपी गुलजार निवासी खेड़ी शिकोहपुर, थाना भगवानपुर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कांबिंग की जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि अमानतगढ़ फैक्टरी फायरिंग प्रकरण में वांछित की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed