सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Provided information about the schemes to the people

Roorkee News: लोगों को दी योजनाओं की जानकारी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Provided information about the schemes to the people
विज्ञापन
विकासखंड नारसन के कुरड़ी स्थित कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एक विशेष जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना था। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता कविंद्र चौधरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी योजनाओं का उद्देश्य समाज के हर वर्ग का सर्वांगीण विकास करना है। शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया, पात्रता के मानदंडों और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ पवन सैनी, एबीडीओ चंद्र शेखर भट्ट, एडीओ पंचायत बलराज सिंह और एडीओ समाज कल्याण शुभम कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed