{"_id":"6aabd5536a4224695b0d0ea2","slug":"accused-of-theft-in-temple-arrested-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1067949-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मंदिर में चोरी के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मंदिर में चोरी के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मंदिर में चोरी कर प्रयास करने के आरोपी दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के समय नजर पड़ने पर ग्रामीणों ने आरोपियों को घेर लिया था। मामले में ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
गांव निवासी राधेश्याम व अन्य ग्रामीणों ने तहरीर देकर बताया था कि 15 सितंबर की रात के समय दो व्यक्ति भिक्कमपुर स्थित शिव मंदिर में घुसे और मंदिर में लगे एलईडी, एंप्लीफायर, रिमोट, साउंड सिस्टम आदि सामान चोरी कर लिया। चोरी करते समय एक ग्रामीण की नजर उन पर पड़ी तो ग्रामीण ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए और दोनों संदिग्धों को घेर लिया।
स्वयं को घिरता देखकर आरोपी सामान छोड़कर मौके से भागने लगे। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया। इस दौरान आरोपी युवकों की पहचान हो गई। ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सौरभ निवासी भोगपुर और संदीप निवासी ग्राम तिलकपुरी कोतवाली लक्सर बताए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।