{"_id":"6a319df775beb36ded0ab6b4","slug":"action-taken-against-three-individuals-including-dairy-operators-for-electricity-theft-roorkee-news-c-5-1-drn1027-997357-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बिजली चोरी में डेयरी संचालकों समेत तीन पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बिजली चोरी में डेयरी संचालकों समेत तीन पर कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की टीम ने मंगलवार को सुल्तानपुर क्षेत्र में अभियान चलाकर तीन जगह बिजली चोरी पकड़ी। तीनों जगह सीधे बिजली के खंभे से केबल डालकर अवैध रूप से बिजली चोरी की जा रही थी। सभी के खिलाफ लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
उपखंड अधिकारी सचिन सचदेवा और अवर अभियंता पवन सक्सेना के नेतृत्व में मंगलवार को चलाए गए अभियान के दौरान ऊर्जा निगम की टीम मोहम्मदपुर कुन्हारी अड्डे के पास पहुंची। यहां भारतीय डेयरी के मालिक अली हसन को सीधे खंभे से केबल डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इसके बाद टीम अली चौक सुल्तानपुर पहुंची, जहां भूरा दूध डेयरी पर बिजली चोरी मिली।
जांच में पाया गया कि यहां भी खंभे से सीधे केबल डालकर अवैध रूप से विद्युत आपूर्ति ली जा रही थी। अभियान के दौरान टीम मोहल्ला मीरावाला स्थित कब्रिस्तान के सामने नदीम के घर पहुंची। वहां सीधे लाइन डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने मौके पर अवैध कनेक्शन हटाते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए। उपखंड अधिकारी सचिन सचदेवा ने बताया कि तीनों मामलों में लक्सर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।