{"_id":"69b999d060e5495801096cb9","slug":"civil-hospital-will-not-have-to-run-to-doon-for-anti-rabies-injections-roorkee-news-c-5-1-drn1027-924354-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सिविल अस्पताल को एंटी रेबीज इंजेक्शन के लिए नहीं लगानी पड़ेगी दून की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सिविल अस्पताल को एंटी रेबीज इंजेक्शन के लिए नहीं लगानी पड़ेगी दून की दौड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल प्रशासन को अब एंटी रेबीज इंजेक्शन की आपूर्ति के लिए देहरादून के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्था में सुधार करते हुए सीएमओ स्तर से सीधे एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इससे न केवल अस्पताल प्रशासन को सुविधा मिलेगी, बल्कि मरीजों को भी समय पर उपचार मिल सकेगा।
अब तक जनपद के अस्पतालों को एंटी रेबीज इंजेक्शन की कमी होने पर अस्पताल प्रशासन को देहरादून से इसकी व्यवस्था करनी पड़ती थी। इस प्रक्रिया में समय लगने के कारण कई बार मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब सीएमओ कार्यालय से ही अस्पतालों को सीधे एंटी रेबीज इंजेक्शन की सप्लाई की जाएगी। इससे जरूरत के अनुसार समय पर इंजेक्शन उपलब्ध रहेंगे और मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
सिविल अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में कुत्ते के काटने के मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। कई बार इंजेक्शन की कमी के कारण मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर या अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। नई व्यवस्था से इस समस्या पर काफी हद तक रोक लगने की उम्मीद है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके मिश्रा की ओर से बताया गया कि अस्पताल को पहले एंटी रेबीज इंजेक्शन की आपूर्ति देहरादून निदेशालय से होती रही है लेकिन अब निदेशालय से सीएमओ कार्यालय को भेजी जाएगी। इसके बाद सीएमओ स्तर से जनपद के जिला चिकित्सालयों को आपूर्ति की जाएगी। इससे अस्पतालों को इंजेक्शन समय पर मिल सकेंगे।
Trending Videos