{"_id":"6aba5c6bfbf6a75b650db92a","slug":"congress-staged-a-protest-over-allegations-of-vote-theft-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1077015-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर उठ रहे सवालों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रुड़की में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और एसडीएम कार्यालय के बाहर पुतला दहन किया। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने यह प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल के निर्देश और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशन में किए जाने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष रुड़की (ग्रामीण) हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सर्वोपरि है। एसआईआर प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता प्रमाणित होने पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। जिला महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। नेताओं ने कहा कि मताधिकार और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर अरविंद प्रधान, पूर्व मेयर यशपाल राणा, सचिन गुप्ता, प्रणय प्रताप, मनोज सैनी, तौकीर आलम, दानिश, सादिक मालिक, सुभाष सैनी और अखलाक आदि मौजूद रहे।