{"_id":"69d7f12d8fb7bb9e8e01202e","slug":"demand-for-16-hours-electricity-to-tube-wells-irregularities-in-bills-and-stopping-harassment-roorkee-news-c-5-1-drn1027-942798-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ट्यूबवेल को 16 घंटे बिजली, बिलों में गड़बड़ी और उत्पीड़न रोकने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ट्यूबवेल को 16 घंटे बिजली, बिलों में गड़बड़ी और उत्पीड़न रोकने की मांग
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपते भाकियू तोमर के पदाधिकारी। स्वयं
- फोटो : कुत्ते के हमले में कृष्ण गोपाल कसेरा की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन व अन्य।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का घेराव कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि इन दिनों किसानों के बिजली बिलों में भारी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि विभाग विशेष कैंप लगाकर बिलों को शीघ्र दुरुस्त करे, ट्यूबवेल के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति, किसानों को सिंचाई के लिए कम से कम 16 घंटे निर्बाध बिजली दिए जाने की भी मांग की गई।। साथ ही चेतावनी दी कि छोटे बकाया के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बंद किया जाए और उनके बिजली कनेक्शन न काटे जाएं। युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित उपाध्याय ने कहा कि 24 मार्च को उनकी अनुपस्थिति में विभाग के कर्मचारी मीटर उतारकर ले गए, नया लगाया गया स्मार्ट मीटर पुराना और खराब है जिसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव तालिब हसन, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष तस्लीम राव, जिला अध्यक्ष (कार्यकारिणी) समीर चौधरी, किसान मजदूर मोर्चा जिला अध्यक्ष यूनूस प्रधान, जिला प्रभारी मुसीर, अभिषेक मुसीर, वीरेंद्र पाल, अंशुल, उपाध्यक्ष अमित चौधरी, शौभित निरंकार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos