सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Devotees became emotional after visiting Bal Mubarak

Roorkee News: बाल मुबारक की जियारत कर भावुक हुए अकीदतमंद

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Devotees became emotional after visiting Bal Mubarak
विज्ञापन
माह-ए-रमजान के चौथे जुमे पर मंगलौर कस्बे में भारी उत्साह और धार्मिक उल्लास देखा गया। इस पवित्र दिन को खास बनाने के लिए कस्बे की जामा मस्जिद और इमाम बारगाहों में विशेष इंतजाम किए गए। सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बाल मुबारक (मू-ए-मुकद्दस) की जियारत रही। इसे देखने के लिए मोहल्ला किला स्थित अमजद काजमी के मकान पर अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
Trending Videos


शुक्रवार सुबह से ही मंगलौर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से लोगों का मोहल्ला किला में आना शुरू हो गया था। जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। रमजान के चौथे जुमे पर कस्बे में स्थित पवित्र ‘बाल मुबारक’ की जियारत के लिए हजारों की संख्या में जायरीन कतारों में लग गए। कई जायरीन पवित्र निशान की एक झलक पाकर भावुक हो उठे और आंखों में आंसू लिए दुआएं मांगते नजर आए। जियारत के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर आने वाली ईद की अग्रिम मुबारकबाद दी और बाजारों में जमकर खरीदारी की। जियारत करने वालों में डॉ. गुलबहार, अलीम काजमी, डॉ. अंजुम, काजी खालिद, काजी हारिस, डॉ. सुहैब, फहाद काजमी, अमजद काजमी, डॉ. शादाब, शाहवकार चिश्ती आदि हजारों जायरीन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed