{"_id":"698c7c5bba44afe54302a2a8","slug":"drug-department-team-raided-medical-stores-roorkee-news-c-5-1-drn1027-898801-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: औषधि विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: औषधि विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर मारे छापे
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर अनियमितताओं की शिकायत पर औषधि निरीक्षक के नेतृत्व मेंं विभाग की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) ने लक्सर के बसेड़ी क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया। औषधि निरीक्षक अनीता भारती ने बताया कि अपर आयुक्त के निर्देश पर मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री और अवैध खरीद फरोख्त की निगरानी और कार्रवाई के लिए क्यूआरटी का गठन किया गया है। मंगलवार देर शाम को टीम ने लक्सर के बसेड़ी और सलेमपुर में मेडिकल स्टोरों पर छापे मारे।
छापे के दौरान दुकानों पर प्रतिबंधित दवाएं नहीं मिलीं। टीम ने 10 दुकानों की जांच की। जांच में अनियमितताएं मिलने पर सात दुकान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया। एक मेडिकल स्टोर पर दवाओं की खरीद और बिक्री पर रोक लगाई गई है। टीम ने थोक में औषधि विक्रय करने वाली दो दुकानों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान सभी विक्रेताओं को प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री नहीं करने और दवाओं की खरीद बिक्री से संबंधित दस्तावेज रिकाॅर्ड में रखने के निर्देश दिए गए। टीम में औषधि निरीक्षक अनीता भारती, हरीश सिंह, मेघा, ऋषभ धामा, हार्दिक भट्ट, विनोद जगूड़ी शामिल रहे।
Trending Videos