{"_id":"69b5a8ee2405d825dd00d8a1","slug":"hookah-gang-member-arrested-pistol-recovered-roorkee-news-c-5-1-drn1027-921877-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हुक्का गैंग का एक बदमाश गिरफ्तार, तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हुक्का गैंग का एक बदमाश गिरफ्तार, तमंचा बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के आरोपी हुक्का गैंग में शामिल एक और आरोपी सालम निवासी घोसीपुरा कोतवाली मंगलौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गैंग को असलाह उपलब्ध कराता था। पुलिस ने बताया कि युवक गौरव के घर फायरिंग में भी आरोपी शामिल था। आरोपी से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।
10 मार्च की रात को बाइक सवार आरोपियों ने नगला खिताब गांव में गौरव के घर के बाहर और घर में घुसकर उसपर फायरिंग की थी। गौरव की तहरीर पर चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। 11 मार्च को पुलिस ने असलाह की डिलीवरी देने आए आरोपी अनुज कश्यप निवासी ग्राम घोसीपुरा कोतवाली मंगलौर को गिरफ्तार किया था।
पुलिस की पूछताछ में उसने गैंग में शामिल अपने साथी सालम का नाम पुलिस को बताया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। 13 मार्च की रात को आरोपी के क्षेत्र में असलाह लेकर आने की जानकारी पर पुलिस टीम ने भुरनी - कुआंखेड़ा मार्ग से बाइक से आ रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। संवाद
आरोपी विशाल है गैंग का लीडर
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सालम ने बताया कि आरोपी विशाल निवासी ग्राम मुंडाखेड़ा क्षेत्र में सक्रिय हुक्का गैंग का लीडर है। गैंग में वह, दो दिन पहले गिरफ्तार हुआ आरोपी अनुज व कार्तिक, गुरमीत, अक्षय और कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी दो अन्य युवक शामिल हैं। उसका काम किसी घटना के लिए गैंग का असलाह उपलब्ध कराने का है। विशाल ने गांव के युवक की युवती के साथ वीडियो हासिल की थी। वह युवक से पैसों की मांग कर रहे थे। युवक के कहने पर गौरव ने उन्हें धमकाया था। इसका बदला लेने के लिए 10 मार्च को वह छह लोग गौरव के घर गए और फायरिंग की। सालम से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।
आरोपियों की उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -प्रवीण सिंह कोश्यारी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली लक्सर
Trending Videos