{"_id":"6aba5e18a90ab12f5e0daa84","slug":"lethal-attack-on-teacher-with-sticks-and-clubs-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1077029-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: शिक्षक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: शिक्षक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला
विज्ञापन
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कॉलेज से लौट रहे एक शिक्षक पर तीन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित शिक्षक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 22 सितंबर को दोपहर करीब 2:05 बजे अपने साथी के साथ कॉलेज से बाइक पर मंगलौर की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह अब्दुल कलाम चौक के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लड़कों ने जबरन उसकी बाइक रुकवा ली।
आरोपियों ने लाठी-डंडों से शिक्षक पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। पीड़ित ने अपनी तहरीर में शाहवकार चिश्ती निवासी मोहल्ला किला, सुहैल चिश्ती निवासी मलानपुरा सहित एक अन्य पर रंजिश के तहत जानलेवा हमले को अंजाम देने का संदेह जताया है। हमले में गंभीर रूप से घायल शिक्षक को राहगीरों की मदद से राजकीय अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी शाहवकार चिश्ती मोहल्ला किला, सुहैल चिश्ती निवासी मलानपुरा व एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।