सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Singer Shabab Sabri offered prayers at Dargah Sabir Pak

Roorkee News: गायक शबाब साबरी ने दरगाह साबिर पाक में दुआ मांगी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Singer Shabab Sabri offered prayers at Dargah Sabir Pak
विज्ञापन
बॉलीवुड के गायक शबाब साबरी ने विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक में चादर पेश की और खुशहाली की दुआ मांगी।




शिमला समर फेस्टिवल से लौटते समय कलियर पहुंचे शबाब साबरी ने अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी के साथ दरगाह में जियारत की। उन्होंने कहा कि बचपन से ही वह अपने पिता इकबाल अफजल साबरी के साथ दरगाह साबिर पाक में आते रहे हैं।

इसी दरगाह की दुआओं और बुजुर्गों की मेहरबानी से उन्हें बॉलीवुड में पहचान और सफलता मिली है। शबाब साबरी ने कहा कि दरगाहें आध्यात्मिक शांति और इंसानियत की मिसाल है जहां हर धर्म और वर्ग के लोग समान रूप से आस्था लेकर पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई एवं प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के सदस्य रहे स्वर्गीय वाजिद खान और साजिद खान भी इस क्षेत्र में आने पर दरगाह में हाजिरी देना नहीं भूलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अपने बचपन की यादें साझा करते हुए शबाब साबरी ने कहा कि उर्स के दौरान आयोजित होने वाली कव्वाली महफिलों में उनके पिता इकबाल अफजल साबरी कई-कई दिनों तक कलियर में रहकर रूहानी फैज हासिल करते थे। शबाब साबरी बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं। इनमें सिंह इज किंग, दबंग, वेलकम, बोल बच्चन, एजेंट विनोद, प्रेम रतन धन पायो, वीर, जय हो और बादशाहों जैसी फिल्में शामिल हैं। इस अवसर उदय कुमार मुसव्विर, विकास वशिष्ठ, बिट्टन त्यागी, इमरान देशभक्त, अफरोज टांडवी, सलमान फरीदी और तौसीफ अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed