{"_id":"69ac6873311c519e2b0280a5","slug":"students-returning-after-taking-board-exams-were-beaten-up-roorkee-news-c-5-1-drn1027-916357-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों से मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय शिकारपुर से बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। अन्य छात्रों और लोगों को आता देख आरोपी पीड़ितों को दोबारा देख लेने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। भागने वालों में से एक अपनी बाइक भी मौके पर छोड़ गया जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। पीड़ित छात्र ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी आर्यन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह लंढौरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का कक्षा 10 का छात्र है। शनिवार को वह राजीव गांधी नवोदय विद्यालय शिकारपुर से बोर्ड परीक्षा का अंतिम पेपर देकर अपने एक साथी छात्र के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में खड़े 8 से 10 युवकों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने बेल्ट, लात-घूंसों से दोनों छात्रों की पिटाई कर दी। शोर सुनकर अन्य छात्र और लोग मौके की ओर आने लगे तो आरोपी दोनों छात्रों को भविष्य में देख लेने की धमकी देकर भाग निकले। भागते समय उनमें से एक अपनी मोटरसाइकिल वहीं छोड़ गया। पीड़ित छात्रों ने बाइक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि जब वे बाइक लेकर पुलिस चौकी जा रहे थे, तभी लंढौरा निवासी एक युवक ने रास्ते में रोककर उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos