{"_id":"69b99a101d83ac4b810c2778","slug":"technical-fault-causes-power-outage-for-18-hours-leaving-consumers-frustrated-roorkee-news-c-5-1-drn1027-924355-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: तकनीकी खराबी से 18 घंटे गुल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: तकनीकी खराबी से 18 घंटे गुल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तार टूटने से अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण सोमवार को क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। लगभग 18 घंटे तक बिजली न होने से ग्रामीण व कस्बावासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तार जोड़ा और मशीन को ठीक किया। इसके बाद देर शाम आपूर्ति बहाल हो सकी।
रविवार तेज हवाओं के कारण तार टूटने से नारसन कस्बा स्थित मुख्य विद्युत उपकेंद्र की एक मशीन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी। फॉल्ट के कारण पूरे मोहमदपुर जट्ट, बुढ़पुर जट्ट, ब्रहमपुर व नारसन कस्बे की सप्लाई बंद करनी पड़ी। रविवार तेज हवा से तार टूटने के कारण आए फॉल्ट को सोमवार देर रात तक ठीक किया गया। इस बीच बिजली कटने के कारण घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के कामकाज प्रभावित रहे।
पानी की सप्लाई न होने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। वहीं मवेशियों का चारा काटने की मशीन न चलने से सूखे भूसे पर निर्भर रहना पड़ा। तार टूटने व मशीन में तकनीकी खराबी की जानकारी मिलने पर सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारी और तकनीशियन मौके पर पहुंचे। विभाग के लाइनमैन और इंजीनियरों ने लगातार कई घंटों की मशक्कत के बाद तार जोड़ा और मशीन में आए फॉल्ट को ठीक किया। तब जाकर रात लगभग 8:30 बजे आपूर्ति चालू की गई। बिजली आने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। नारसन विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई ने बताया कि तार टूटने व मशीन में तकनीकी खराबी के चलते लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Trending Videos