{"_id":"69b5aa8caaec0bb189063595","slug":"the-strike-is-over-garbage-collection-will-take-three-days-roorkee-news-c-5-1-drn1027-921881-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हड़ताल खत्म, कूड़ा उठने में लगेंगे तीन दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हड़ताल खत्म, कूड़ा उठने में लगेंगे तीन दिन
विज्ञापन
रुड़की में रामनगर कोर्ट के पास जमा कूडा- संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की छह दिनों से चल रही हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। कर्मचारियों की मांगों के लिए हुई वार्ता के बाद नगर विधायक प्रदीप बत्रा के आश्वासन पर कर्मचारी काम पर लौटने के लिए राजी हो गए। हड़ताल खत्म होने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों को हटाने और सफाई व्यवस्था को पूरी तरह पटरी पर लाने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।
सफाई कर्मचारी पिछले छह दिनों से नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई थी और कई इलाकों में कूड़े के ढेर लग गए थे जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हड़ताल के दौरान मेयर अनीता अग्रवाल, मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल, नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी और एएसडीएम एके शुक्ला की मौजूदगी में कर्मचारियों के साथ कई दौर की वार्ता हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया।
इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने एक दिन पहले स्थायी कर्मचारियों को बुलाकर मेयर और अधिकारियों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। इससे हड़ताली कर्मचारियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव भी बना। वहीं, शनिवार को नगर विधायक प्रदीप बत्रा नगर निगम पहुंचे और कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की।
विधायक ने नगर निगम स्तर की मांगों को बोर्ड बैठक में लाकर और अन्य मांगों को शासन स्तर से समाधान कराने का भरोसा दिया। इसके बाद कर्मचारी हड़ताल समाप्त करने पर राजी हो गए। इस दौरान समर्पण संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव, पार्षद पंकज सतीजा, राकेश गर्ग, प्रमोद पाल, संजीव तोमर समेत कई पार्षद और कर्मचारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
टूट रहा था सब्र का बांध, हर तरफ कूड़े में आग लगा रहे थे लोग
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान शहर में कूड़े के ढेर लगने से लोगों का सब्र टूट रहा था। कई स्थानों पर लोगों ने कूड़े के ढेर में आग लगाकर उससे छुटकारा पाने की कोशिश की। इससे धुआं व प्रदूषण फैलने से आसपास के लोगों को और दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
Trending Videos

रुड़की में रामनगर कोर्ट के पास जमा कूडा- संवाद- फोटो : 1