सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   UKRAND protests at Bhagat Singh Chowk, protests against arrest of leaders

Roorkee News: उक्रांद का भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन, नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
UKRAND protests at Bhagat Singh Chowk, protests against arrest of leaders
विज्ञापन

Trending Videos
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय नेताओं काशी सिंह ऐरी, पुष्पेश त्रिपाठी और युवा प्रदेश अध्यक्ष आशीष नेगी को पुलिस के गिरफ्तार और नजरबंद किए जाने के विरोध में उक्रांद जिला रुड़की इकाई ने भगत सिंह मूर्ति चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया।



जिलाध्यक्ष दीपक लाखवान ने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने जा रहे उक्रांद नेताओं को गिरफ्तार करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। वरिष्ठ नेता एडवोकेट महक सिंह सैनी और शिवकुमार सैनी ने भी कहा कि भाजपा सरकार को तानाशाही रवैया छोड़कर गैरसैण को स्थायी राजधानी घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला महामंत्री आनंद राज पनियाला, महानगर अध्यक्ष दिनेश धीमान एडवोकेट, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, आनंद चौधरी, प्रवक्ता विमल शर्मा, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र शर्मा और युवा जिलाध्यक्ष चौ. सिकंदर सिंह एडवोकेट सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। प्रदर्शन में राकेश चौहान एडवोकेट, संगठन मंत्री अंकित राणा, नरेंद्र रावत, सुरेश कुकरेती, शंकर पटवाल, जगदीश नेगी, अमर सिंह चौहान, पियूष राणा, हैप्पी राणा, आर्यन जैन, भोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed