{"_id":"69b84e3c00271a7ba2071980","slug":"villager-beaten-up-fir-lodged-roorkee-news-c-5-1-drn1027-923512-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ग्रामीण को पीटा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ग्रामीण को पीटा, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई के घर से लौट रहे ग्रामीण पर कुछ लोगों ने घात लगाकर हमला कर दिया। हमलावरों ने ग्रामीण और उसे बचाने आए परिजनों की पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी भैयन ने तहरीर में बताया कि 4 फरवरी को उनके पिता सुखवीर गांव में अपने भाई मुकेश के घर से लौट रहे थे। इस दौरान मार्ग पर पहले से घात लगाकर खड़े आरोपी दिनेश, बृजेश, सियाराम, शेखर, कुलदीप व अर्जुन निवासी ग्राम इस्माइलपुर ने लाठी-डंडों से उनपर हमला कर दिया। शोर सुनकर वह और उनका छोटा भाई आशीष पिता को बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई की। इस दौरान बीचबचाव कराने आई परिवार की एक महिला के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पिटाई में वह सभी घायल हो गए। आशीष और सुखवीर के सिर में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos