Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Young man seriously injured in collision with pickup

Roorkee News: पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर घायल

Wed, 04 Nov 2026 08:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Young man seriously injured in collision with pickup
रोडवेज अड्डे के पास गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में ढंडेरा रुड़की निवासी विक्रम तोमर ने बताया कि उनका मौसेरा भाई विपुल कुमार निवासी ककरौली मुजफ्फरनगर 25 अक्तूबर की रात करीब दस बजे किसी आवश्यक कार्य से रुड़की आ रहा था। जैसे ही वह मंगलौर रोडवेज अड्डे के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से गलत साइड में तेज गति से आ रही महिंद्रा पिकअप ने उसकी कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में विपुल को गंभीर चोटें आईं और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित के भाई ने पिकअप चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली मंगलौर में तहरीर देकर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। पुलिस ने पिकअप नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलौर। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

03 नवंबर को कांस्टेबल रोशन शाह व मनोज वर्मा क्षेत्र के नगला एमाद से कुमराड़ी गांव की ओर गश्त पर थे। जैसे ही रजवाहे की पटरी की ओर चले तो एक युवक संदिग्ध हालात में घूमता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने उस युवक को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर पीछे की ओर भागने लगा। उसका पीछाकर पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया और तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुए। तमंचा बरामद होने पर कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम साबिर कुरैशी निवासी कुमराड़ी थाना मंगलौर बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed