{"_id":"69b999b3a61e5990b4023bc3","slug":"youth-dies-after-being-crushed-under-a-tractor-roorkee-news-c-5-1-drn1027-924353-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा महतौली गांव के पास सोमवार रात एक युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
टांडा महातवाली महतोली निवासी सोनू (37) पुत्र विजेंद्र सोमवार देर रात गांव के पास बाणगंगा क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से खनन सामग्री ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में रात के समय खनन कार्य चल रहा था और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से सामग्री स्टोन क्रशर तक पहुंचाई जा रही थी। इसी दौरान सोनू का ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक गड्ढे में जा गिरा जिससे वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मृतक सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos