सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   14 arrested for illegally hunting and eating cockroaches

Rudraprayag News: काकड़ का अवैध शिकार कर खाने के आरोप में 14 गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 05 Mar 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
14 arrested for illegally hunting and eating cockroaches
विज्ञापन
क्वली गांव का मामला, सभी को होली के दिन पकड़ा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। बच्छणस्यूं पट्टी के क्वली गांव में काकड़ का अवैध शिकार करने और उसका मांस खाने के आरोप में वन विभाग ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को होली के दिन गिरफ्तार किया गया।
वन विभाग के अनुसार होली के दिन गांव में काकड़ के शिकार की सूचना मुखबिर के जरिये वन विभाग को मिली। इस पर वन क्षेत्राधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जांच के दौरान शिकार में शामिल होने के आरोप में गांव के 14 लोगों को रात करीब आठ बजे गिरफ्तार किया गया। बृहस्पतिवार को सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन ने बताया कि वन्यजीवों के अवैध शिकार के मामलों में विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि वन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed