सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   People's money wasted in the name of women's reservation: Congress

महिला आरक्षण के नाम पर जनता की कमाई की बरबाद : कांग्रेस

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 29 Apr 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
People's money wasted in the name of women's reservation: Congress
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

रुद्रप्रयाग। जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार पर महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर हमला बोला। पूर्व विधायक मनोज रावत ने पत्रकारों से वार्ता में विशेष सत्र को जनता की गाढ़ी कमाई की बरबादी बताया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार महिलाओं को वास्तविक आरक्षण देने के बजाय कानूनी पेच फंसाकर उन्हें इंतजार करा रही है। उन्होंने निंदा प्रस्ताव के बजाय विधानसभा से केंद्र को ठोस प्रस्ताव भेजने की मांग की। पार्टी ने मांग उठाई कि वर्ष 2027 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव में ही 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए। कांग्रेस ने 16 अप्रैल 2026 को जारी हुई देरी से अधिसूचना, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और जंगली जानवरों के खतरे जैसे मुद्दों पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। जिला अध्यक्ष कुलदीप कंडारी सहित अन्य नेताओं ने चेतावनी दी यदि आगामी चुनावों में आरक्षण लागू नहीं हुआ तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान कुंवर सजवान, नरेंद्र बिष्ट, लखपत बर्तवाल और अंकुर रौथाण सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed