{"_id":"69f2067a335b506bdd07c550","slug":"51-couples-tied-the-knot-in-triyuginarayan-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118200-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: त्रियुगीनारायण में 51 जोड़े शादी के बंधन में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: त्रियुगीनारायण में 51 जोड़े शादी के बंधन में बंधे
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 29 Apr 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
त्रियुगीनारायण में विवाह के दौरान जुटे युगल और लगी भक्तों की भीड़। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
फोटो
गुप्तकाशी। त्रियुगीनारायण में इन दिनों श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। सात ही अधिक संख्या में युवा भी शादी कर रहे हैं। बुधवार को यहां 51 जोड़ों ने सात फेरे हुए और वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।
केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद से यहां आने वाले यात्रियों की संख्या हजारों में पहुंच गई है। तीर्थपुरोहित समिति के पूर्व सचिव सर्वेशानंद भट्ट ने बताया कि बुधवार को 51 जोड़ों ने यहां शादी की। कपाट खुलने के बाद से ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। त्रियुगीनारायण के व्यापार संघ अध्यक्ष महेंद्र सेमवाल ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने से व्यापार को नई गति मिली है। इससे लोगों की आमदनी में इजाफा हुआ है और पर्यटन से जुड़े व्यवसायों में काफी तेजी आई है। संवाद
Trending Videos