{"_id":"6adb360ba96b08b16c0621c7","slug":"1494-farmers-in-rudraprayag-district-have-insured-their-crops-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121751-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग जिले में 1494 किसानों ने कराया फसल का बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग जिले में 1494 किसानों ने कराया फसल का बीमा
Fri, 23 Oct 2026 03:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 23 Oct 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। खरीफ सीजन 2026 में जिले के 1494 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा कराया है।
शुक्रवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में बीमित किसानों के विवरण की समीक्षा कर अनुमोदन के लिए संस्तुति की गई। मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 1328 किसानों ने धान और मंडुवा का बीमा कराया है। इनमें 525 ऋणी और 803 गैर-ऋणी किसान शामिल हैं। वहीं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत 166 किसानों ने आलू और अदरक का बीमा कराया है। इनमें 154 ऋणी और 12 गैर-ऋणी किसान हैं। जिलाधिकारी ने कृषि और उद्यान विभाग को योजनाओं का ग्राम स्तर तक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर अनूप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद