फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   30 progressive women farmers honored on Women Farmers' Day

Rudraprayag News: महिला किसान दिवस पर 30 प्रगतिशील महिला किसान सम्मानित

Thu, 15 Oct 2026 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 15 Oct 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
30 progressive women farmers honored on Women Farmers' Day
फोटो---------
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। बृहस्पतिवार को जिले में महिला किसान दिवस मनाया गया। इस दौरान महिला किसानों को प्राकृतिक खेती, पौष्टिक अनाजों के उत्पादन, फल-सब्जियों के संरक्षण और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। उद्यान विभाग की ओर से 30 प्रगतिशील महिला किसानों को सम्मानित भी किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र जाखधार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला समूहों की सदस्यों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती, सब्जी-फल उत्पादन और उत्पादों के मूल्य संवर्धन के बारे में बताया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. निकिता और डॉ. सचान ने मंडुवे से बिस्कुट और बेकरी उत्पाद बनाने के साथ फलों के जूस व अचार तैयार करने की विधियां बताईं। उन्होंने महिलाओं को इन गतिविधियों के जरिये स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं सेवा संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत पीपली के ग्राम धारकोट और न्याय पंचायत सौंराखाल के ग्राम सौंड़ा भरदार में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां महिला किसानों को सरकारी योजनाओं और कृषि में आधुनिक तकनीकों के उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग के डॉ. चयन पंत, सहायक डेयरी निदेशक डॉ. भूपेंद्र बिष्ट और उद्यान विभाग की सुमन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed