सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   60 consumers' electricity connections were disconnected for non-payment of bills.

Rudraprayag News: बिजली बिल जमा न करने पर 60 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 31 Mar 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
60 consumers' electricity connections were disconnected for non-payment of bills.
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। वित्तीय वर्ष समाप्त होते ही ऊर्जा निगम ने बकायेदारों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बिल जमा न करने पर मंगलवार तक निगम ने 10 व्यावसायिक व 50 घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। जनपद में करीब 60 हजार उपभोक्ता हैं और इन पर 30 लाख रुपये का राजस्व शुल्क बकाया है। सरकारी विभाग के कार्यालयों में राष्ट्रीय राजमार्ग अगस्त्यमुनि पर 2.5 लाख, गढ़वाल मंडल विकास निगम ऊखीमठ व स्यालसौड़ पर एक लाख, जल निगम बड़ासू पर 1.80 लाख रुपये राजस्व शुल्क की देनदारी है। ऊर्जा निगम ने पत्राचार के माध्यम से विभागों को जल्द बकाया राशि जमा करने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं ऊर्जा निगम रुद्रप्रयाग के ईई मनोज कुमार सती का कहना है कि यदि बिजली बिलों का राजस्व शुल्क जल्द जमा नहीं किया गया तो विभागों के कनेक्शन काटे जाएंगे। अन्य घरेलू व व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भी समय पर राजस्व शुल्क जमा करने के लिए कहा गया है। एक अप्रैल से कार्रवाई को और तेज किया जाएगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed