सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Complete debris removal and safety works on time: Asha

मलबा हटाने और सुरक्षा कार्यों को समय से पूरा करें : आशा

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 01 Apr 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Complete debris removal and safety works on time: Asha
केदारनाथ यात्रा की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करती ​विधायक आशा नौटियाल। स्रोत विभाग
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

रुद्रप्रयाग। आगामी 22 अप्रैल से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने गुप्तकाशी से गौरीकुंड और घोड़ा पड़ाव तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, सड़क की स्थिति, मलबा हटाने और सुरक्षा कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, मोबाइल शौचालय, सोलर लाइट, क्रश बैरियर और साइनेज जैसी सुविधाओं को दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने सीतापुर पार्किंग में शटल सेवा, पुलिस चेकपोस्ट, कैंटीन और अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। स्थानीय होटल और घोड़ा-खच्चर संचालकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ओंकार पांडे, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत संजय कुमार, धनंजय पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed