सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Admission committee meeting will be held on April 8 at Garhwal University.

Rudraprayag News: गढ़वाल विवि में आठ अप्रैल को होगी प्रवेश समिति की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 06 Apr 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Admission committee meeting will be held on April 8 at Garhwal University.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

विवि के प्रो. ओपी गुसाईं ने शैक्षणिक गतिविधियों की दी जानकारी
सत्र को नियमित करने व सभी शैक्षणिक गतिविधियों को समयबद्ध संचालित कराने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग के प्रो. ओपी गुसाईं ने पत्रकार वार्ता कर विवि की शैक्षणिक गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। प्रो. गुसाईं ने बताया कि विवि में आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कोरोना काल के बाद शैक्षणिक सत्रों में हो रही देरी को समाप्त करने के लिए सभी शैक्षणिक गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से संचालित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 8 अप्रैल को प्रवेश समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें प्रवेश से संबंधित सभी नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल को विवि की एकेडमिक काउंसिल की बैठक होगी जिसमें इन निर्णयों पर अंतिम स्वीकृति प्रदान की जाएगी। वहीं स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं, साथ ही पीएचडी प्रवेश परीक्षा के आयोजन की दिशा में भी कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अंतर्गत इस शैक्षणिक वर्ष से पहली बार स्नातक चतुर्थ वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। विवि में सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर-संकाय एवं अंतर-महाविद्यालय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन आगामी सत्र में नवंबर माह तक कराने का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि 20 अप्रैल को भारतीय सेना की 113 किमी. की अल्ट्रा ट्रेल रन प्रतियोगिता ‘सूर्य देवभूमि चैलेंज-2.0’ कार्यक्रम का समापन श्रीनगर के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में किया जाएगा जिसमें विवि के कुलपति की ओर से विवि समन्वयक के रूप में प्रो. हरभजन सिंह चौहान को नियुक्त किया है। इस अवसर डीएसडब्ल्यू बोर्ड के सदस्य डॉ. नितिन सती, डॉ. अरुण बहुगुणा, डॉ. कपिल पंवार, डॉ. ओम प्रकाश तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed