सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   265 links and social media accounts blocked

Rudraprayag News: 265 लिंक और सोशल मीडिया अकाउंट किए ब्लॉक

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 06 Apr 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
265 links and social media accounts blocked
विज्ञापन
पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ तेज की कार्रवाई
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा से पहले साइबर ठगों की सक्रियता पर पुलिस ने लगाम लगाते हुए कार्रवाई तेज कर फर्जी वेबसाइटों, सोशल मीडिया अकाउंट्स, बैंक खातों को ब्लॉक किया है। हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी के मामलों में पुलिस ने अब तक 265 फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट, मोबाइल नंबर को ब्लॉक कराया है। पुलिस की साइबर फ्रॉड कॉम्बैट फोर्स ने जांच में 111 फेसबुक पेज चिह्नित किए जिनमें से 106 पेज हटाए जा चुके हैं।
इसके अलावा 16 इंस्टाग्राम अकाउंट भी संदिग्ध पाए गए, जिन पर कार्रवाई पुलिस जारी है। मोबाइल नंबरों के जरिये ठगी करने वाले नेटवर्क पर भी कार्रवाई करते हुए 110 नंबर चिह्नित किए गए हैं। उनमें से 55 नंबर ब्लॉक कर दिए गए हैं। वित्तीय लेनदेन पर नजर रखते हुए 6 बैंक खातों की जांच की गई जिनमें से एक फ्रीज किया गया है। वहीं हेलिकॉप्टर टिकट दिलाने का दावा करने वाली 22 संदिग्ध वेबसाइट्स की रिपोर्ट डोमेन रजिस्ट्रार को भेजी गई है। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने कहा कि हेलिकॉप्टर बुकिंग केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें। किसी भी लिंक, सोशल मीडिया विज्ञापन या व्हाट्सएप मैसेज पर भरोसा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed