फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   A joint team inspected the Thumbi helipad in Jamu.

Rudraprayag News: थुम्बी हेलिपैड जामू का संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण

Thu, 01 Oct 2026 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 01 Oct 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
A joint team inspected the Thumbi helipad in Jamu.
फाटा। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने थुम्बी हेलिपैड जामू का निरीक्षण किया। टीम ने हेलिपैड पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तहसीलदार ऊखीमठ निशांत कंबोज, राजस्व निरीक्षक गुप्तकाशी, राजस्व उपनिरीक्षक और चौकी प्रभारी टीम में शामिल रहे। अधिकारियों ने हेलिपैड परिसर की सफाई, सैनिटाइजेशन, यात्रियों के आगमन, टिकट काउंटर, सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन रैन शेल्टर का निरीक्षण किया। संयुक्त टीम ने हेली सेवा के प्रतिनिधियों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने तथा पूर्व में जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed