{"_id":"6adba0ebfe1aee0cd80a037f","slug":"abhishek-bhatt-becomes-an-assistant-district-prosecution-officer-in-haryana-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-1097450-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: हरियाणा में सहायक जिला अभियोजन अधिकारी बने अभिषेक भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: हरियाणा में सहायक जिला अभियोजन अधिकारी बने अभिषेक भट्ट
Fri, 23 Oct 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। रुद्रप्रयाग जिले के सिल्ला बमणगांव निवासी अभिषेक भट्ट का हरियाणा लोक सेवा आयोग की सहायक जिला अभियोजन अधिकारी परीक्षा में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी है।
अभिषेक ने 12वीं की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि से की। इसके बाद देहरादून स्थित पेट्रोलियम विश्वविद्यालय से एलएलबी और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली से एलएलएम की डिग्री हासिल की। वर्तमान में वह लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं। उनके पिता सुशील चंद्र भट्ट रुद्रप्रयाग जिला एवं सत्र न्यायालय में अधिवक्ता हैं, जबकि माता कुसुम भट्ट राजकीय इंटर कॉलेज कंडारा में गणित की सहायक अध्यापिका हैं। उन्होंने बताया कि अभिषेक न्यायिक क्षेत्र की अन्य राज्यों की प्रतियोगी परीक्षाओं के निर्णायक चरण में भी हैं। उनकी सफलता पर परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी है। संवाद