फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   ABVP students pledge to contribute to nation-building.

Rudraprayag News: एबीवीपी के छात्रों ने लिया राष्ट्रनिर्माण का संकल्प

Thu, 09 Jul 2026 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 09 Jul 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
ABVP students pledge to contribute to nation-building.
फोटो
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंत्री लक्की राणा ने की। मुख्य वक्ता ने कहा कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो केवल छात्र हितों तक सीमित नहीं है बल्कि रचनात्मक, सामाजिक, शैक्षिक और राष्ट्रहित से जुड़े आंदोलनों में भी अग्रणी भूमिका निभाता है। उन्होंने छात्रों से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। गोष्ठी के दौरान छात्रों के साथ संवाद भी किया गया जिसमें उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम में छात्रा प्रमुख मोनिका भट्ट, कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष सपना, अनुज व अन्य परिषद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं नारायणबगड़ में एबीवीपी ने मगनलाल शाह राजकीय महाविद्यालय मींग में स्वच्छता अभियान चलाया। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे भी लगाए गए। इस अवसर पर राबू बुटोला, लक्ष्मी नेगी, अंशुल, भूमिका बिष्ट, तनुजा और प्रियांशु बिष्ट सहित कई छात्र मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed