{"_id":"6a4f8d50182a38b242037f6c","slug":"the-dm-visited-the-control-room-and-inspected-the-preparations-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119572-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: डीएम ने कंट्रोल रूम पहुंचकर परखीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: डीएम ने कंट्रोल रूम पहुंचकर परखीं तैयारियां
Thu, 09 Jul 2026 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 09 Jul 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
रुद्रप्रयाग। बुधवार से जारी बारिश के बीच जिला प्रशासन अलर्ट है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर जिले की स्थिति की समीक्षा की और सभी विभागों को किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण जिले के कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। जहां-जहां मलबा आने से सड़कें बाधित हुईं वहां संबंधित विभागों की ओर से मार्ग खोलने का काम लगातार किया जा रहा है।
समीक्षा के दौरान पेयजल, विद्युत, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग, सिंचाई, पुलिस और राजस्व विभाग से तैयारियों की जानकारी ली गई। फिलहाल कोई भी नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बारिश के दौरान नदी-नालों और गदेरों के किनारे जाने से बचें। उन्होंने नगर निकायों, जिला पंचायत, एनएच और लोनिवि को अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। कहा कि केदारनाथ यात्रा फिलहाल सुचारु है। संवाद